🛍️Meesho App से पैसे कैसे कमाए- सबसे आसान तरीका

पैसों के लिए meesho एप्प आजकल बहोत प्रसिद्ध हो रहा हैं। यहां पर हम रिसेलिंग कर सकते हैं।


ऑनलाइन काम करने वाले और न काम करने वाले भी बहोत आसानी से यहाँ से पैसे कमा रहे हैं। आपको भी इससे बहोत मुनाफा हो सकता हैं। अगर आप नए हैं और आपको पता नही है की मिशो के जरिये हम पैसे कैसे कमा सकते हैं ? 

तो आपका भी यही सवाल हैं तो मैं आपको इसका उत्तर बहोत अच्छेसे दूँगा। यह पूरा पढ़ के आपको मिशो के बारेमे इतना पता चलेगा की,साधारणतः आप कम से कम दस पंधरा हजार तो कमा ही लेंगे। खैर हर किसी की मेहनत और लगन भी महत्वपूर्ण होती हैं। आपको मिशो के बारेमे थोड़ा बहोत पता हैं तो आप आगेसे पढ़ सकते है।

जिसको यह पता नही हैं उनको मैं थोड़ा बहोत इंट्रोड्यूस करतां हु। मिशो यह ऐप हमारे भारत देश मे ही बनाया गया हैं। भारत मे रहने वाले IIT खड़कपुर के दो लोगों ने इसे बनाया हैं। यह एप्प के जरिये हम रिसेलिंग कर सकते हैं। जैसे यहाँ पर सबसे अधिक मात्रा में कपड़े और महिलाओं के साधन होते हैं। हम कोई भी प्रोडक्ट हमारे जरिये किसी और को बेचकर इससे हम पैसे कमाते है। 

यहां पर हम जब कपड़े किसी और को बेचते हैं तब हम उसे ज्यादा कीमत में बेचकर पैसे कमा सकते हैं। यही मिशो हैं आप जरूर समझे होंगे। आप आगेभी बहोत सारी बातों को जान पाएंगे। 


जैसे आप जब रिसेलिंग करने लगेंगे तब आपको क्या स्ट्रेटेजी अपनानी हैं तथा जल्दी से आप लोगों को कैसे बेचेंगे? यह सभी आप जान पाएंगे। आपको पता ही होगा की इस एप्प को हम प्लेस्टोअर से डाऊनलोड कर सकते हैं। 

वहाँ जाकर आप इसे डाउनलोड कीजिये और नीचे दी गयी स्टेप्स अपनाईये। सबसे पहले तो आप वहाँ पर लॉगिन कीजिये तथा अपनी सारी डिटेल्स वहाँ पर भरिये। जैसे की आपकी पूरी जानकारी,आपका पता, अकाउंट नंबर,आपके स्टोअर का पूरा नाम इतना सब कुछ आप पहले भरेंगे। 


इस सभीके बाद आप अपने खुद के स्टोअर का कार्ड भी तैयार कर सकते हैं। आप कितना इससे कमा सकते है ? - यह प्राथमिक सभी लोगों का प्रश्न होता हैं। 

पर मैं आपको बतादूँ की आपकी जितनी सोशल लाइफ अच्छी होंगी उतना ही आपको मुनाफा होगा। साधारणतः हम जब ऑनलाइन मार्केटर देखते हैं तब वह बहुत ही आसानी से यह बेचते हैं,पर इसका कारण क्या हो सकता हैं ? 



कोई भी नया व्यक्ति जब यह काम करने लगता हैं तब उसके पास कोई भी लोगों की कम्युनिटी नही होती हैं। यही एक सबसे बड़ा कारण हैं की, लोग हमसे कुछ खरीदते नही हैं। 

यह प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए आपको एक वेबसाइट या अपना एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाना पड़ेगा। जिससे लोग यह देख पाए और आपसे संपर्क कर पाएं। आप meesho के बेचने के अलावा ऐसा कुछ डेली बेसिस पर कंटेंट डालिये जिससे लोग ज्यादा मात्रा में एंगेज रहे। 

इससे ही आप पैसा बहोत कमा पाएंगे। आपको प्राथमिक तौर पर पैसो से ज्यादा लक्ष्य कम्युनिटी बिल्डिंग पर देना चाहिए। जीससे लोग आपके ऊपर ट्रस्ट करे और वही एक बार खरीदा हुआ माल बार-बार खरीदे। जब आपको इस बिसनेस की खामियां पता चलेगी तब आप बहोत सारा माल बेच पाएंगे।

मैने जैसे पहले आपको कहा की मिशो सबसे ज्यादा फेमस उसके कपड़ो के लिए हैं। वहाँ पर बदलते समय के साथ कई और भी नया माल वह बेचने लगे हैं। 

इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण बात आती हैं की, लोग कम्युनिटी कैसे बिल्ड करेंगे इसका प्रमुख तौर पर मैं आपको एक ही उपाय बताऊंगा की,आपको कुछ ऐसा कंटेंट लोगों को देना होगा जिससे उनके पास कोई कारण बन जाये की वह आपकी तरफ दोबारा आये।

हाँ यही उपाय हैं, आजकल सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ हर रोज डालते रहते हैं। वैसे ही आपको हर रोज ऐसी कोई चीजे डालनी पड़ेगी जिससे लोग आपको फॉलो करने लगेंगे। आप अब जब बैठे बैठे सोच रहे हो इससे भी आसान यह काम हैं। हम आगे का सोचते हैं, हमसे होगा की नही नही हुआ तो हमारी सारी मेहनत पानी मे। 

ऐसा कभी नही होता हैं, मैं आपको बतादूँ की जो भी हम करते हैं चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन उस काम का हमे रिटर्न्स हमे कुछ साल बाद जरूर मिलता हैं। बेचना एक कला हैं। इस कामों के लिए आप अपना फेसबुक,इंस्टा, ट्विटर, टम्बलर, रेडिट, वॉट्सएप्प बिसनेस यह ऐप आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यहां पर आपको रोज कुछ न कुछ डालना होगा जिससे लोगजुड़े रहे। जैसे आप यूट्यूब या ब्लॉगिंग भी कर सकते हैं। जब हम कई बार बिना पहचान वाले लोगों को कोई भी प्रोडक्ट्स बेचना चाहते हैं तब वह हमारे ऊपर ट्रस्ट नही करते हैं। 

उनके ट्रस्ट के लिए सबसे बेहतर ऑनलाइन कंम्यूनिटी ही हैं। मिशो के माध्यम से आप कोई भी व्यक्ति रीसेल करके उसके ऊपर का मार्जिन लेकर सीधे अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। 


आप बहोत बातें सिख गए होंगे तथा आप अभिसे इसका उपयोग करके मिशो से पैसे कमा सकते हैं। आप रेगुलर काम करते रहिए आपको सफलता जरूर मिलेगी। पहला आप अपने रिस्तेदारो या अपनी पहचान वाले लोगों को बेचे,इससे आप प्रोसेस समझ पाएंगे। इसके बावजूद आप उन ऍप्स की प्राइवेसी पॉलिसी और दूसरी भी सारी सूचनाएँ जरूर पढ़ लेना ताकी फिर इन सभीके बाद आपको दूसरा कोई भी प्रॉब्लम न आये।

बड़ी बड़ी कंपनियों में इनके नियम व शर्ते बदलती रहती हैं। जैसे गूगल कई बार अपनी पॉलिसी बदलता रहता हैं। उसके अनुसार हमे चलना होता हैं। मुझे लगता हैं आप कुछ न कुछ समझ गए होंगे। अगर आपको यह पसंद आया तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं तथा उस घंटी को दबाकर सब्सक्राइब भी करे।

आपका कोई ऐसा प्रश्न हो तो वह नीचे लीखिये मैं आपको उसका उत्तर जरूर प्रोवाइड करूँगा। इसको सभी के साथ शेयर भी करे तभी लोग थोड़ा बहुत इसको पढ़ेंगे और समझ पाएंगे।


Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने