💷 सबसे ज्यादा पैसा किस क्षेत्र में जानें से मिलता है ?

सबसे ज्यादा पैसा किस क्षेत्र में जानें से मिलता है ?

भारत में दिन ब दिन बेरोजगारी की समस्या कम होती जा रही है,क्यों की लोगों को शिक्षा के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी दिया जा रहा है। हमारा एजुकेशन सिस्टम समय के नुसार बदल रहा है। शिक्षा हमारे तरक्की के लिए भी बहोत महत्वपूर्ण होती है। आज के वक्त समाज में लोग तरक्की को पैसों के रूप में देखते हैं। सभी लोग पैसे कमाने के रेस में दौड़ रहे है। सभी लोगों की अलग–अलग शिक्षा के साथ उनके काम भी अलग होते है। जैसे कोई भी प्रोफेशन हो, डॉक्टर,वकील या शिक्षक इन सभी लोगों का पगार अलग होता है। कोई ज्यादा पैसे कमाता है तो कोई कम पैसे कमाता है। जिंदगी में सभी लोगों के रास्ते अलग–अलग होते है। सभी लोगों को किसी येक ही प्रोफेशन में ज्याना पॉसिबल नही होता है।

हमारे परिवार बहोत महत्वपूर्ण होता है। हमारा परिवार ही हमारे जिंदगी के रास्ते तय करता है,ऐसा नही है की सब लोगों के परिवार अंबानी ही हो। भारत में जितने ज्यादा अमीर लोग है,उससे भी ज्यादा गरीब लोग है। गरीब लोगों को प्राथमिक सुविधा यानी शिक्षा लेना भी बहोत मुस्किल है। शिक्षा के साथ सरकार की कोई भी सुविधाएं गरीब लोगों तक पोहचती नही है,यह भारत देश की खासियत हम मान सकते है। खैर इस दौर में भी पैसे कमाने के बहोत से क्षेत्र है। आप अपने जीवन में सही क्षेत्र का चुनाव करके बहोत कमाई कर पाएंगे। आजकल माता–पिता भी अपने बच्चों को पैसों को कमाने का ही ज्ञान दे रहे है। पैसा बहोत महत्वपूर्ण है और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यानी की, उसको हम कैसे कमा रहे है। आज में आपको कई सारे क्षेत्र बताऊंगा जो की,करोड़ों रुपए कमाके दे सकते है।

ज्यादातर भारतीय लोगों में सरकारी नोकरी की चाहत अधिक मात्रा में होती है। सरकारी नोकरी भी किसी बड़े बिसनेस से कम नहीं होती है। हमे सरकारी नोकरी में अच्छा पैसा भी मिलता है और इज्जत भी। इस कारण मैने कई सरकारी नौकरियां भी बताई है,जिसमे हमे अच्छी सैलरी दिखाई देती हैं। हमारी आमदनी जितनी ज्यादा होगी उतनी हमारी सोसाइटी में इज्जत भी होगी। कुछ लोग दिन भर काम करके सिर्फ खाने का पैसा ही निकाल पाते है। आप नीचे दिए गए किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है। 

1) कंस्ट्रक्शन 


जब हम कोई भी कंस्ट्रक्शन करते है तब लाखों रुपयों का खर्चा होता रहता है। कंस्ट्रक्शन के काम में पैसा ही पैसा होता है। इस क्षेत्र में आने के लिए आपको कंस्ट्रक्शन ज्ञान भी होना जरूरी है। ऐसा नही है की,पूरी पढ़ाई के बाद ही हम कंस्ट्रक्शन का काम कर पाएंगे। कई लोग है जो पढ़े नहीं लेकिन बहोत अच्छा काम करते है। जैसे गावों और शहरों में बड़े–बड़े ठेकेदार बिल्डिंग को बनाने का काम करते है। सरकारी काम भी होते है। इस क्षेत्र में कामगारों को भी अच्छा पगार मिलता है। आप किसी भी कारण पढ़कर नही जा पा रहे है तो,आप किसी भी ठेकेदार के साथ रहिए वह आपको सभी बातें सिखाएगा। पांच या छह दिन भी रहेंगे तो आपको सब बाते पता चलेंगी।

2) डॉक्टर 


पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इज्जतदार पेशा डॉक्टर का है। इज्जत के साथ यह येक पैसा बनाने का भी जरिया है। डॉक्टर बनने के लिए,आपको दो साल ही बहोत मेहनत करनी पड़ती है। ज्यादातर लोग सोचते है की,इस पेशे में जाने के लिए भी कई पैसे लगते है पर ऐसा नही है। 11वी और 12वी की मेहनत ही हमारी जिंदगी को बदलती है। 12वी में neet परीक्षा पास होने के बाद आपको डॉक्टर बनने के लिए अच्छे कॉलेज मिलते है। पांच साल के पढ़ाई के बाद आपके पास डिग्री आ जायेंगी और आप पैसे कमाने के काबिल बन जायेंगे। दुनियां में सभी जगह स्किल्स का ही महत्व होता है। डॉक्टरी पेशे में भी आपके पास जितनी ज्यादा स्किल्स होंगी उतना नाम होंगा। इस पेशे में शारीरिक काम ज्यादा नहीं होता हैं। 

डॉक्टर कही तरह के होते हैं जैसे छोटे बच्चों को चेक करने वाला डॉक्टर और हर्ट सर्जन अलग। कही बार हमारे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की बहोत कमी होती हैं इस कारण सरकार हमेशा डॉक्टर्स के लिए जॉब्स निकालती रहती हैं। सरकारी पगार भी अच्छा होता है। सरकारी डॉक्टर या ऑफिसर बनके भी पैसा कमाया जा सकता है।

3) मार्केटिंग


मार्केटिंग के द्वारा करोड़ों में पैसा कमाना भी संभव है। कुछ लोगों में बचपन से मार्केटिंग की स्किल्स छुपी हुई होती हैं। वही आगे चलकर बहोत सफल लोग बनते है। किसी भी काम में मेहनत और वक्त लगता हैं तभी उसकी किमत बढ़ती हैं। मार्केटिंग में प्राथमिक शिक्षा और प्रैक्टिकल ज्ञान हो तो चल सकता है। जिंदगी हम जितनी अनुभव से बातें सीखेंगे उतनी ज्यादा कीमत हमारी होगी। 12वी के बाद कई सारे मार्केटिंग के कोर्स मिलते है,तथा हम डिग्री के बाद भी मार्केटिंग के कोर्स कर सकते है। आज के समय यूट्यूब,गूगल,फेसबुक और इंस्टाग्राम के कारण मार्केटिंग जैसे विषयों में लोग रूची लेने लगे है। आज के जमाने में बिसनेस हो या आदमी सभी की मार्केटिंग की जाती है। मार्केटिंग के जरिए ही लोग आपको पहचानते है।

मार्केटिंग यह अमीर बनने का मुस्किल से आसान रास्ता है। जो यहां पर सफल होता है उसके पास पैसों की कुछ भी कमी नही होती है। कहते है,अगर आप मेहनत कर रहे हो तो एक दिन जब किश्मत का सिक्का उछाला जाएगा तो Head भी आपका होगा और Tail भी। आपने भी कई बार सोनू शर्मा की बाते सुनी होगी,तो मार्केटिंग की कसरत आपको समझ में आयी होंगी। सोनू शर्मा के जीवन में भी कही समस्याएं आयी पर उन्होंने उस परिस्थिति में भी अपना मार्ग ढूंढ निकाला। मार्केटिंग आज के वक्त बहोत रिस्की भी है तथा सबसे ज्यादा पैसों से भरा क्षेत्र भी है। देखा जाए तो सभी क्षेत्र में हम ज्यादा से ज्यादा कमा सकते है,सिर्फ मेहनत करने की तयारी हमारी होनी चाहिए।

4) रेस्टोरेंट


जैसे–जैसे लोग बाहर घूमने जा रहे है,उसी कारण से शहरों में रेस्टोरेंट की सुविधाएं बढ़ने लगी है। रेस्टोरेंट में आजकल सबकुछ उपलब्ध हो चुका है जैसे अलग–अलग खेल,रहने की सुविधाएं तथा घूमने के लिए जगह। लोगों को यह सुविधाएं देने के अच्छे पैसे लिए जाते है। बड़े लोग रेस्टोरेंट में रहने का कितना भी पैसा देने के लिए तयार रहते है। इसी कारण की वजह से रेस्टोरेंट बिसनेस में भारी बढ़ोत्रि हुई हैं। यह बिसनेस कभी भी बंद नहीं रह सकता है क्यों की लोग अक्सर छुट्टी पर घूमते ही है। भारत में भी होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स करवाएं जाते है जिसके द्वारा लोग बड़े रेस्टोरेंट में नोकरी पा सकते है। साधारणतः हम 12वी के बाद होटल मैनेजमेंट के कोर्स की तरफ जा सकते है। 

अगर आप रेस्टोरेंट बनाना अफोर्ड कर सकते है तो बहोत अच्छी बात है। रेस्टोरेंट चलाना भी बहोत बड़ी बात होती है,इस कारण आप किसी भी रेस्टोरेंट में नोकरी भी कर सकते है। आज के समय लोग नोकरी के द्वारा ही पांच–छे लाख रुपए महीने में छाप रहे है। भारत में रेस्टोरेंट की संख्याएं दिन ब दिन बढ़ रही हैं क्यों की बाहरी लोग भारत को देखने के लिए आ रहे है। पर्यटन के कारण जीडीपी में भी भरी बढ़ोत्री देखी जा रही है।

5) लेक्चरर 


स्कूलों और कॉलेजों की भारत में बढ़ती हो रही है। सरकार शिक्षा पर अच्छा काम कर रही है। कॉलेज में जिस तरह विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है उसी तरह लेक्चरर की डिमांड भी ज्यादा हो रही है। कही प्राइवेट कॉलेजों में महीने का पगार दो से ढाई लाख तक दिया जाता है। प्राइवेट कॉलेज से ज्यादा पगार गवर्नमेंट कॉलेज में होता है। लेक्चरर बनने के लिए आपको एमएससी के बाद कॉम्पिटेटिव एग्जाम या पीएचडी की आवश्यकता जरूरी होती है। ज्यादातर लोग इसी पेशे की तरह जा रहे है क्यों की,पगार भी अच्छा है और तीन या चार घंटे ही पढ़ाना है। ज्यादातर लेक्चरर तीन घंटे पढ़ाने के दो लाख रुपए चार्ज करते है। किसी भी फील्ड में लेक्चरर बनने के लिए औसतम शिक्षा पीएचडी तक हो तो अच्छा होता है क्यों की,नोकरी भी बहोत जल्दी लग जाती है।

6) डिफेंस सर्विसेज


भारत में सबसे ज्यादा लोगों को लगने वाली डिफेंस सर्विसेज ही है। भारतीय लोग डिफेंस सर्विसेज में जाकर अभिमान से काम करते है। भारत में हर घर का येक बच्चा डिफेंस में आता है। देश की सेवा में सदैव तयार रहने वाले लोगों को upsc भी चुनके भेजती है। कई भारतीय एजेंसीज है जो की,सबसे अच्छे कैंडिडेट को सर्विस प्रदान करती है। डिफेंस में NDA,CDS,AFCAT तथा आर्मी के पदों का भी समावेश होता है। भारत सरकार सबसे ज्यादा खर्च हमारे सुरक्षा कवच पर यानी जवानों पर करता है। सुरक्षा क्षेत्र के जवानों को भारत सरकार बहोत सी बातों में छूट देती हैं। जवानों के घरवालों को राशन स्वस्थ मिलता है, औषधी फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा शिक्षा,परिवहन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय छूट दी गई है। यह सभी के बावजूद ढाई लाख तक जवानों की महीने की सैलरी होती है। सैलरी में अक्सर बदलाव भी देखें गए है। इन क्षेत्र में जाने के लिए आपको 12वी के बाद कुछ एग्जाम देने होते है जिसके द्वारा आपका चयन किया जाएगा।

7) कोचिंग क्लासेज


जैसे–जैसे भारत में neet,jee और गवर्नमेंट के कई एग्जाम की इज्जत बढ़ रही है,वैसे ही बच्चों को क्लासेस की जरूरत पड़ रही है। देश में कही बड़े–बड़े कोचिंग क्लासेस है जो की,केरोड़ों रुपयों का मुनाफा कमा रहे है। कोचिंग को आज के जमाने में बिसनेस के रूप में देखा जा रहा है। हर साल लाखों विद्यार्थी सिर्फ कोचिंग के लिए ही कोटा जैसे बड़े शहरों में जाते है। देश में कोचिंग का नाम लेते ही एलेन,आकाश और रेजोनेंस जैसे बड़े क्लासेस को हम याद करते है। कोचिंग क्लासेस निकालने के लिए पहले थोड़ा पैसा हमे ही इन्वेस्ट करना पड़ता है तभी उसका रिटर्न्स हमे अच्छा मिलेगा। आज के समय पैसा न भी तो चलेगा पर मैनेजमेंट की स्किल्स अपने पास हो तो अच्छी बात है। अगर आप येक स्टूडेंट या टीचर है तो आप यूट्यूब से अपने कोचिंग क्लासेज की शुरुवात कर सकते है। यूट्यूब जैसे फ्री प्लेटफॉर्म के जरिए ही अलख पांडे जैसे अध्यापकों ने अपना साम्राज्य खड़ा किया है। 

8) IAS/IPS/IFS


दुनिया में कठिन परीक्षाओं का जब भी नाम आता है तब हमारे सामने IAS/IPS/IFS इन एग्जाम की इमेज उभरकर दिखती है। यह एग्जाम कठिन होने के साथ देश की सबसे ताकतवर सर्विसेज है। भारत सरकार यूपीएससी के द्वारा काबिल विद्यार्थियों का चयन करता है। इस क्षेत्र में सरकारी नौकरी की वजह से फ्री बंगलो,बिजली में छूट तथा घूमने के लिए फ्री गाडियां इस तरह की कई आलीशान बाते शामिल होती है। भारत की सबसे इज्जतदार और ताकतवर नोकरी होते हुए भी इनके उपर कही तरह का दबाव बना राहत है। साधारणतः इनका पगार डेढ़ लाख तक रहता ही है। पगार में बदलाव हमेशा होते रहते है। जितने ज्यादा हम काबिल बनने लगेंगे उतनी ज्यादा हमारी सैलरी होगी। यह परीक्षा देने के लिए आपके पास कोई भी सरकार मान्य ग्रेजुएशन कॉलेज की डिग्री होनी आवश्यक है। इस तरह के उच्च पदों के कारण मजा कुछ अलग ही आता है,पर अंत में यह भी येक पैसा और इज्जत कमाने का अच्छा जरिया है। 

9) साइंटिस्ट 


दुनिया में भले ही आज के वक्त साइंटिस्ट मांग कम हो पर सबसे ज्यादा पैसा उनके पास ही होता है। साइंटिस्ट अपने रिसर्च पर कही सालों लगा देते है और जब वह एक्सपेरिमेंट अच्छे निकाल देता है,तब वह उनकी रॉयल्टी के जरिए करोड़ों रुपए छापते है। कोई भी साइंटिस्ट मानवता के कल्याण हेतु कुछ अलग करता है,जैसे भारत में हुई हरितक्रांती तब हमे उस बात के लिए उसको पैसे देने पड़ते है। हम कोई भी चीज फ्री में इस्तेमाल नहीं कर सकते है। यूनाइटेड स्टेट्स ने भारतीय बासमती चावल को पेटेंट के जरिए अपने नाम पर किया और पूरी दुनिया से रॉयल्टी का मुनाफा कमा रहा था। जब भारत सरकार ने अपने बासमती चावल की रॉयल्टी वापस ली तब भारत में पैसों का चावल के जरिए पैसों का सोर्स बढ़ गया। इस तरह की चोरी की बाते अक्सर होती रहती है। साइंटिस्ट बनने के लिए हमे पीएचडी होने की आवश्यकता होती है। 

आज के समय लोग डिग्रियों से ज्यादा स्किल्स पर ध्यान देने लगे है इस कारण पढ़ाई की सीमा टूट चुकी है। हार्वर्ड के कई साइंटिस्ट का महीने का पगार हजारों करोड़ों रुपयों में रहता है। हम साइंटिस्ट बनके खुद से खोज कर सकते है तथा सरकारी नोकरी भी पा सकते है। पढ़ाई के बाद इस्रो,डीआरडीओ जैसे जगह भी अच्छी नोकरी मिल जाती है। भारत में ज्यादातर साइंटिस्ट स्पेस,एग्री, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल के विषयों पर काम कर रहे है। इस्रो, डीआरडीओ और नासा जैसे जगह अच्छे टेक्निकल साइंटिस्ट लोगों की आवश्यकता होती है। 

10) बैंकिंग सेक्टर 


भारत में लोग जब भी ज्यादा सैलरी या पैसे कमाने की बात आती है तब बैंकिंग सेक्टर की तरफ ही देखते है। आजकल नए–नए बैंक उभरकर आ रही है। बैंकिंग सेक्टर में अच्छे पोस्ट पर हमे बीस लाख से ऊपर तक की सैलरी मिलती है। साधारण लोगों को भी बैंक्स में पचास हजार से उपर तक महीने का पगार मिल जाता है। ज्यादातर लोग CA बनकर अमीर लोगों का टैक्स बचाते है इस कारण वह लोग करोड़ों में इनको पैसा भी देते है। जैसे सभी अच्छे एग्जाम 12वी पर होते है वैसे ही CA बनने के लिए एंट्री लेवल एग्जाम 12वी में देना पड़ता है।

11) फिल्म इंडस्ट्री 


भारत में पहले जब फिल्मे बनती थी तब एक्टर्स को खाने के पैसे ही नसीब होते थे,पर आज के वक्त में बॉलीवुड, टॉलीवुड करोड़ों रुपयों की इंडस्ट्री बन गई है। भारत से भी ज्यादा अमेरिका के हॉलीवुड फिल्मों को पूरे विश्व में ज्यादा मात्रा में देखा जाता है। हॉलीवुड के डायरेक्टर्स येक ही फिल्म को भाषा डब करके पूरे विश्व में बेचते है। फिल्मों के बिसनेस के बारेमें ज्यादातर लोगों को पता ही होता है। फिल्मों में जाने के लिए आपके पास बोलने की अच्छी कला होनी चाहिए। यूट्यूब के जरिए आप दुनिया को अपनी कला दिखा सकते है और वह भी फ्री में।

इस तरह के कई सारे क्षेत्र है जिसमे बहोत पैसा है। इसके अलावा पोलिस,अस्पताल,पॉलिटिक्स, खेती और परिवहन यह भी येक पैसा कमाने के अलग–अलग जरिए ही है। मेहनत सभी जगह होती हैं,पर कुछ ही क्षेत्र है जहां पर अच्छी कमाई हमे दिखती है। जैसे–जैसे ऑनलाइन दुनिया आ रही हैं, वैसेही पैसा बनाने के तरीके पूरी तरह बदले हुए नजर आ रहे है। आपको अब अंदाजा आया होगा की,किस क्षेत्र में जाना सबसे उचित है। आपका कोई भी प्रश्न हो तो हमे जरूर बताएं तथा अपने दोस्तों को भी इसके बारे में जानकारी दे सकते है।

Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने