🤓 हम अपने काम को आनंदी कैसे बना सकते हैं ?

हम अपने काम को आनंदी और रोचक कैसे बना सकते हैं ? 

हमे बचपन से कहा जाता हैं की, सफलता नापसंद काम करने से ही आती हैं। हम जब बचपन में स्कूल में होते हैं तो, हमे शिक्षा भी एसी दी जाती है की, उसमे हमारा मन नहीं लगता हैं। स्कूल से ही हमारी इस जिंदगी की भागदौड़ शुरू हो जाती हैं। स्कूल में हमे करियर यानी पैसा कमाने के हिसाब से पढ़ाते हैं। हमारा चाहे कितना भी मन नहीं हो, पर हमें एसे बेकार के कोर्स भी करने पड़ते हैं,जो की हमे बिल्कुल पसंद नहीं होते है।

येसेहि जब हमारी जिंदगी चलनी लगती है। कुछ सालों बाद जब हमें एखाद अच्छी कम्पनी या किसी भी जगह नोकरी मिलती हैं तब हमे स्कूल के दिन याद आते है। स्कूल में सबकुछ चल जाता है,जैसे बोरिंग सब्जेक्ट को छोड़ दिया तो भी चलता है। कई बार हमे पैसा बहोत मिलता है,पर जो काम हमे दिया गया है वह काम करने का मन ही नही करता। मुझे लगता है,कई बार हमारे माता–पिता ही हमारे उपर बहोत प्रेशर डालते हैं। कहते है न हम मछली को पेड़ के उपर नही चला सकते है,कुछ इसी अंदाज में हमारा जीवन भी होता है।

हमे जीवन तब समझ में आता है जब की,सब निकल गया हो। समय पर हम हमारे निर्णय नही लेते तो,आज हमे कोई भी समस्या नहीं आती। इस धरती पर हर येक हीरा ही है पर वह अपने आप को पहचान ही नही पा रहा। सभी के विचार और मन अलग–होता है। बहोत सालों पहले मोनालिसा इस पेंटिंग के रचेते लियोनार्दो द विंची भी डॉक्टर या इंजीनियर बने होते तो,हमे आज के समय यह अद्भुत कलाकारी देखने को मिलती। अपने आप को कई बार ढूंढना पड़ता है। हमारी शिक्षा कामगारों को बना रही है,न की राजाओं को। जिस काम में मन लगता हो उस काम को करने के लिए हमेशा तैयार रहे। 


कहते है की,आप जिस चीज में अपना समय ज्यादा से ज्यादा बिताते है उस चीज को ही अपना काम बनालो। हमारी जिंदगी सबसे ज्यादा हमारे काम से भरी हुई है। ऐसा काम चुना जाए जिसमे सबसे ज्यादा मजा आता हो,चाहे वह जूते सिलने का काम भी क्यों न हो। मैंने आपको बाहर की बहोत सी बाते बताई हैं जो की सभी लोगों से संबंधित है।

आप अब किसी एसे काम में फसे ही है,जो की आपको बिल्कुल पसंद नहीं हैं तो में आपको उसको भी कैसे आनंदी और अच्छा बनाने की टिप्स बताऊंगा। सभी बातों के उपर नजर डालना बहोत जरूरी है,क्यों की जिस काम को करते हुए आप थक रहे हो वैसे काम करने की बारी आपके बच्चों के उपर न आएं।

1) आप अपने समय को कई टुकड़ों में तोड़े जैसे उसमे काम और आराम का भी कुछ वक्त जरूरी है। किसी भी काम को हम टुकड़ों में करते हैं,तो वह काम आनंदी और आसान बनता हैं। काम जब हिस्सों में हो तो समय बेकार नहीं जाता है। हम कितने भी काम पर क्यों न हो हमे सब चीजों को वक्त जरूर देना चाहिए। यह सबसे बड़ा काम को आनंदी बनाने का हिस्सा हैं। 

2) हम दिन में जैसा भी काम करते हों उस काम को डायरी में नोट जरूर किया करों। बहोत बड़े–बड़े लोग भी कई बार कहते हैं की,अपनी डायरी में सब कुछ लिखा करों। आज के हिसाब से देखा जाए तो,आपके पास जीने के लिए पचास से साठ ही साल है। जब हमारा बहोत सा समय बीत जाता है,तब हमे हमारे आदतों पर आंसू आने लगता हैं। 

3) ज्यादा से ज्यादा अपने काम को रोचक बनाने के लिए आपको समय के अनुसार सब चीजे फॉलो करने की आदतें डालनी होगी। किसी भी काम को उसी वक्त करना चाहिए। समय के अनुसार काम बढ़ता ही है। यह ज्यादातर सरकारी नोकरी करने वालों के लिए लागू होता है।

4) बेकार में किसी भी काम को करना आपको छोड़ना होगा। जैसे कई बार हमारा काम करने का मन नहीं होता है,फिर भी हम लगे होते है। हमारा दिमाग एसी वजह से बहोत थक जाता है।

5) किसी भी काम को करने के तरीके बदलना यही सबसे बड़ा आनंदी अवसर होता हैं। कही बार बड़ी–बड़ी परीक्षा पास होने वाले विद्यार्थी भी कहते है की, "एक ही काम को सौ तरीके से करने के बाद हमे सफलता मिली है।" अगर आप किसी भी फील्ड में पढ़ाई कर रहे हो तो,आपको यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए की, लिखने से हमे ज्यादा चीजे याद होती हैं। जिस भी वक्त हमारा सोने का मन करे तो,हमे कुछ न कुछ लिखना चाहिए। कोई भी चीज चार या पांच बार लिखी जाए तो वह हमे जरूर याद होती है।

कई बाते है जिनको हम सफलता के सूत्र में एकत्रित कर सकते है। काम को आनंदी बनाने के विषय में सभी लोगों के विचार अलग–अलग हो सकते है। किसी भी काम में रूचि तभी हो सकती हैं जब हम उसके बारे में अधिक जानने की कोशिश करते है। मैने कई सारी बाते आपको बताई है,जिसको आप अपने जीवन में इस्तेमाल करके अपने काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते है। आपके कोई प्रश्न हो तो उसे कमेंट में पूछना मत भूलना। अच्छा लगा हो तो दोस्तों में भेजना न भूले।

कहते है की, ज़िन्दगी अगर खेल है तो इसे जीतने का बस एक तरीक़ा है मेहनत।😊

Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने