👩‍⚕️ क्या मधुमेह आंखों में समस्या पैदा कर सकता है ?

क्या मधुमेह आंखों में समस्या पैदा कर सकता है ?

कुछ वैज्ञानिक स्टडीज से पाया गया है की,भारत देश मधुमेह के संबंधी पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर आता है। मधुमेह यह बीमारी समय के साथ पूरे विश्व को अपने चपेटे में ले चुकी हैं।कुछ समय पहले मधुमेह के जो भी पेशेंट होते थे वह पैसठ के उपर ही थे पर आज के वक्त यह आंकड़े घट कर चालीस से सांठ के बीच में आ चुके है। कुछ समय पहले हम इस तरह की बीमारियों से अंजान थे और आज के वक्त छोटे बच्चों से सब इसके बारे में जानते है। समय के अनुसार रोगों को बढ़ोतरी हो रही हैं। आज के वक्त हमारे यहां पर हर येक काम के लिए मशीन्स उपलब्ध है इस कारण लोगों का काम बहोत कम हो गया है।

काम के कम होने के साथ अनाज और सभी सुविधाएं बढ़ने लगी हैं। लोग घर के खाने से ज्यादा मीठे खाने को खाना पसंद करते है। हम पहले जब मीठा खाते थे और काम करते थे इसके कारण शरीर में सुगर की मात्रा सुरक्षित रहती थी। आज के वक्त न तो कोई एक्सरसाइज हम करते है और न ही कोई शारीरिक काम। हमे जिस वक्त लगे की,हमारा जीवन बहोत आरामदाई है तब आप समझो की खतरा आने वाला है। जिस वक्त हमे मधुमेह होता है,उसके साथ कई बीमारियों को भी आमंत्रण मिलता है। मधुमेह की वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उसमे से आजकल सभी लोगों मधुमेह के कारण आंखों में समस्या निर्माण हो रही हैं। 

मधुमेह के कारण आंखों में सूजन भी आने लगती है। हमारी नजर कम होना या नजदीकी चीजे न दिखना यह भी मधुमेह के कारण उत्पन्न होता है। साधारतः जब किसी भी पेशेंट के सुगर में बढ़ोत्री होती है तब शरीर पर प्रेशर बनने लगता है इसके साथ ही आंखे लाल भी हो जाती है। आप मधुमेह से बाधित है और आपका सुगर पर जरा भी कंट्रोल नही है तो,आपको दो या तीन साल में आंखों की समस्या आने लगेंगी। ज्यादातर मधुमेह से पीड़ित लोग महीने में हॉस्पिटल में जरूर जाते है,इसके कारण उन्हें वहां पर कुछ बात होगी तो डॉक्टर बताते है। जब आंखों में समस्या आ रही हो तब आपको अंधेरे में कम दिखेगा और धुंधला भी।

सभी लोगों के थोड़े से अलग–अलग लक्षण हो सकते है। आंख लाल नजर आना या आंखों में रक्त आना यह भी मधुमेह का आंखों पर होने वाला लक्षण है। ज्यादा सुगर के कारण नसे फटती भी और दिखना भी बंद होता है। आंखों में काले धब्बों के साथ हमे चीजे सरल भी नही दिखती है। एड्स जैसे हम इसको सही समय पर ढूंढ के औषधि ले सकते है। सही ट्रीटमेंट किसी भी महंगी औषधि से अच्छी हैं। जब तक सुगर को कंट्रोल करना आपके हात में हैं,तब तक उसे कम करते रहे। जिन पदार्थों से ज्यादा सुगर बढ़ती हैं,उन पदार्थों का सेवन कम करे नही तो हमे अंधा बनकर जीना होगा। सामान्य लोग इसे तो जरूर फॉलो करें क्यों की यह उपचार के लिए कहीं लाखों रुपयों का खर्च होता हैं। 

कही डॉक्टर्स सही भोजन के साथ लोगों को होप भी देते है। डॉक्टर्स अपने लेवल पर रेटीना का क्रॉस सेक्शन लेकर उसको चेक करके भी औषधि देते है। कुछ इंजेक्शन भी है जो मधुमेह से होने वाले अंधेपन को कम करते है। कैंसर की ट्रीटमेंट की तरह यहांपर भी हमे कंबाइन थेरपी दी जाती है जिसके कारण लोग जल्दी ठीक होते है। ज्यादा से ज्यादा फिट और स्वस्थ रहने की कोशिश करे। हर रोज सुबह दौड़िए,कुछ सूर्यनमस्कार भी कीजिए। आपका कोई प्रश्न है तो,मुझे जरूर कमेंट करके बताएं। यह अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उनको भी जागरूक करिए।

Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने