🙋 युवा अवस्था में कौन सी गलती जीवन को तबाह कर देती है ?

युवा अवस्था में कौन सी गलती जीवन को तबाह कर देती है ?

कहते है की, जिंदगी खेलती भी उसी के साथ है जो बंदा बहोत बड़ा खिलाड़ी हो। युवा अवस्था में इस तरह के दौर कई बार सामने आते रहते है। 


जैसे–जैसे हम बड़े होते है वैसे–वैसे हमारी आदतें बदलती रहती हैं। इसी पंधरा से येक्किस साल के उमर में या तो बच्चे कुछ बनते हैं या तो जिंदगी बर्बाद करते हैं। हम जब तीस–पैंतीस साल बाद हमारे जिंदगी पर नजर डालते हैं तो, जिंदगी में पीछे अंधकार ही दिखाता है। 

दुनिया में लोग अब क्या करे इससे ज्यादा पीछे क्या किया था इसके बारेमें ज्यादातर सोचते है। कही बार हमारे बुजुर्ग अपने जीवन की बाते बताते समय कहते है की,

जब समय का तमाचा पड़ता है,
तो कोई फकीर तो कोई बादशाह बन जाता है।

जिंदगी आपके साथ बहोत खेलेगी पर अपने लक्ष्य पर ध्यान रखकर उसको हमे पाना है। लोग और हमारी फैमिली कई बार इतना आरामदाई जीवन देती है की,हम जिंदगी जीना ही भूल जाते है। 

जिस युवा अवस्था में आपको अच्छी शिक्षा लेनी चाहिए उस युवा अवस्था के लोगों को आजकल नशे की आदत लग रही है।🍺कुछ समय पहले भारत देश में ज्ञान का संचार अच्छा बढ़ गया था और आज के समय कही टीवी के कलाकार ही लोगों को नशे की आदतें सीखा रहे है।


अगर आप येक युवा है या कोई भी जबादर माता–पिता है तो,आप युवा अवस्था को समझे और इससे निकलने के उपाय धूडिए। ऐसा नही है की,युवा अवस्था में किसी ने समस्या झेली नही है पर उससे बाहर भी निकलना होता। किसी भी समस्या के हल को बुजुर्ग लोगों से बहोत अच्छी तरह समझा जा सकता है। 

आपको में युवा अवस्था में होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताऊंगा जिसको पढ़कर आप कुछ अपने आप में बदलाव ला सकते है। किताबे पेपर में लिखने के लिए नही पढ़ी जाती है। किताबों से हम पूरी दुनिया और गलतियों का ज्ञान लेते है। जो गलतियां इतिहास में की गई वह गलतियां भविष्य में कभी भी न हो।

1) युवा अवस्था में सबसे बड़ी गलती यानी कुछ भी काम को कल पर धकेलना यह करते है। जैसे स्कूल और कॉलेजेस में हमे कई बार कुछ काम घरपर करने के लिए देते है तब हम इस काम को पूरा नहीं करते है। यह काम आपको पैसे नही देगा पर आपकी लॉयल्टी और मेहनत करने की आदत को कायम रखेगा। मेरा मानना है की शिक्षा हमे मेहनत करना सिखाती है और बाकी तो जिंदगी सिखाती है।🤓


2) नशा यह सबसे बड़ी दिक्कत है। आज के जमाने में लोग टेंशन को मिटाने के लिए नशा करते है। युवाओं में स्कूल और कॉलेज के परेशानियों और घर की परेशानियों को दूर करने के लिए नशा किया जाता। यह कई बार मजे से आदत शुरू होती है और फिर यह पूरी जिंदगी परेशान करती रहती हैं। 

नशे में कुछ भी हो सकता है जैसे,गुटका, पूड़ी,हीरोइन,गांजा और सिगारेट फुकना इस तरह के कई नशे है। दिन ब दिन नशे के प्रकार बढ़ रहे है इसके कारण युवाओं के दिमाग पर असर पड़ा है। भारत में कई फेमस एक्टर गुटका की एड्स कर रहे है।💢कई एक्टर्स को पैसे की लालच ने अंधा कर दिया है। नशे में डूबे हुए लोगों को आसपास क्या चल रहा है इसका कुछ भी अंदाजा नही होता है। कई बार ड्रग्स लेने वाले लोग अपने यूरिन और एक्सक्रिटा में ही सोए हुए होते है। कुल बनने के चक्कर में युवा जिंदगी बर्बाद कर रहे है।


3) कही बार युवा अवस्था में दोस्तों का बहोत बड़ा स्थान होता है। इस अवस्था में हम किसी का नहीं सुनते हैं सिवाय हमारे दोस्त के।🤷जिस जिस लोगों के साथ में हम रहते है वहीं हमारा भविष्य तय करते है। आप अच्छे इंसान के साथ रहेंगे तो आप अच्छे ही बनेंगे। सही लोगों की साथ हमेशा मायने रखती है। कुछ लोग आपको बुरी आदतें लगाएंगे और कुछ लोग अच्छी। 
शुरुआत में दोस्त आपके बहुत बनेंगे लेकिन जैसे जैसे आप बड़े होते जायेंगे वैसे वैसे दोस्त कम होते जायेंगे। जो दोस्त अच्छे है और अपने को समझता है वही मरने तक याद रहता है।

4) युवा अवस्था के बाकी समस्याओं के तरह प्रेम भी बड़ी समस्या है। जिंदगी में कुछ चीजे उस सही वक्त पर ही मिलती है। कुछ लोग लड़कियों के पीछे अपना पूरा समय बर्बाद कर देते है। जब हम किसी भी लड़की को चाहते है तो उसे शादी करने की काबिलियत खुद में होनी चाहिए। जिंदगी में कई हजारों कन्या आएगी और जाएगी अगर आपके पास धन हो तो।💞  


मानो न मानो पर पैसा ही आज के जमाने का सच है। पैसा हो तो बुढ़ापे में भी ख्वाइश पूरी हो सकती है। युवाओं के लिए सबसे बड़ा संदेश यहाभाई की,आप किसी भी लड़कियों के पीछे अपना कीमती समय न दे। माना की जिस एज से हम गुजर रहे होते है उस समय हमे लड़किया पसंद आने लगती है,यह सब चीजे बस दिमाग करतूद है। 

5) जैसे इंटरनेट का जमाना आया वैसे ही सब कुछ बदल गया, इंटरनेट का इस्तेमाल अच्छे कामों के साथ बुरे कामों के लिए भी हो सकता है। आप समझ गए होंगे की में किस बारे में बात कर रहा हूं। पॉर्न सबसे बड़ा डिजिटल नशा बन गया है। लोगों  की सोचने और समझने की शक्ति ही इसने खराब की है। पॉर्न की वजह से कई लोग दिमागी बीमारियों और कमजोरी का शिकार हो रहे है। 


आज के यूथ में महिलाओं को सिर्फ इस अश्लील नजरों से देखा जाता है। येक बार यह आदत हमे लग जाती हैं तो यह आदत फिर कभी नही छूटती हैं। इंडिया और बाहर के कुछ देशों में अश्लील फिल्मों का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। पोर्न येक आज के समय लोगों का धंधा बन गया है। कही लोग इस इंडस्ट्री में भी जाते है पर किस समय बाद उनको अपने ऊपर नफरत होने लगती है। जिस तरह से उन फिल्मों में कही भी इंटिमेट सीन दिखाते है वैसे ही लोग अपने जिंदगी में सोचने लगते है। इन फिल्मों के कारण यूथ और समाज में अपराध हो रहे है। 

6)💢जिस तरह से पोर्न फिल्मे हमारी सेहत पर प्रभाव डाल रही है वैसे ही मोबाइल भी आज के युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। लोगों को मोबाइल की बीमारी ही लग गई है। युवा पीढ़ी अपने भविष्य पर न ध्यान देके अपना पूरा समय मोबाइल पर बर्बाद कर रही है। इस तरह की युवा अवस्था में की जाने वाले गलतियां हमारे भविष्य को नुकसान पोहचा रही है। 


कुछ सीखना नही,आलसी बनना,गंदी आदतें लगाना,समय का सही उपयोग नहीं करना,पढ़ाई न करना,काम से ज्यादा बाते करना और मोबाइल की लत यह आजकल के युवा को तबाह कर रही है। हमे अपने आप पर काबू करके सही बातों को पकड़ना होगा नही तो जिंदगी लत में कब ख़तम हो जाएगी आपको पता भी नही चलेगा।🤷

मेरी सलाह युवाओं के लिए येक ही रहेगी की,अपने ऊपर काम कीजिए दुनिया वाले आते–जाते रहेंगे। दिमाग में येक ऐसा भी कमरा हो जिसमे आप अकेले रह पाए।🤓 कहते है,राजा की तरह जीना है तो इंतकाम भी राजा की तरह ही लिए जायेंगे। में आपको तीन बाते बताऊंगा वही तीन बाते गलतियों से निकलने का रास्ता बताएगी। जैसे हेल्थ,वेल्थ और रीडिंग।

ज्यादा से ज्यादा तंदुरुस्त रहे बिना किसी भी विकार के,ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए। लोग भी सालों बाद कहे की,येक आदमी था जो राजा की तरह जीता था। सबसे आखिर की बात यानी पढ़ाई। पूरे जिंदगी में इंसान हमेशा येक स्टूडेंट ही रहता है,वह हर पल सीखता रहता है। आपको इस दुनिया को ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा पढ़ना होगा और वह भी कम समय में। 


मैने आपको बहोत सी युवाओं को तबाह करने वाली गलतियां और उसपर क्या उपाय कर सकते है यह भी बताया है। माना की समय यह सीखा देता है पर समय से जब पहले हम इसे समझे तो जिंदगी में बहोत कुछ कर सकते है। 👑

आप नीचे कमेंट करके और भी गलतियों के बारेमें बता सकते है जो को युवा करते है। आप भी किसी समस्या से जूझ रहे है तो हमारे साथ जरूर शेयर करे तथा कोई प्रश्न भी पूछ सकते है। यह लिखा हुआ आपके दोस्तों के भी काम आ सकता है,आप उनको भी भेज सकते है।



Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने