🤩 मोटापा कैसे पहचाने,मोटापे के लक्षण और उपाय क्या है ?

मोटापा कैसे पहचाने,मोटापे के लक्षण और उपाय क्या है ?


आजकल कितने सारे पदार्थ मार्केट में आए है,उनको खाने का हमेशा हमारा मन करता है। हमारे शरीर को जो पदार्थ जितना ज्यादा पसंद आता है,वही हमारा शरीर सबसे ज्यादा बर्बाद करने वाला होता है। आज के समय हमारे कारण ही हमारा मोटापा बड रहा है। पहले हम ही खुद से अपने शरीर की वाट लगाते है और बाद में हम ही खुद उसे बराबर करने का सोचते है। हां,आज कई देश मोटापे से ग्रसित है। मोटापा आज के समय सभिकी समान समस्या बन गयी है। मोटापे के बारे में आज में कई चीजे बताऊंगा जो की,आपको मोटापा पहचानने में और उसको कम करने में भी मदद करेंगी। 


बदलते समय के साथ हमारी आदतें में भी बहोत बदलाव आ रहे है। अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी मोटापे से लोग परेशान है। जैसे–जैसे हम मशीनों को हमारा काम आसान करने के लिए ढूंढ रहे है, वैसेहि हमारी दूसरी तरफ समस्या बढ़ रही है। अमेरिका के साथ भारत में भी लोग रास्ते का खाना, पैक्ड फूड,तले हुए पदार्थ ज्यादा मात्रा में ले रहे है। इसके कारण शरीर की जो आवश्यकता है वह भी पूरी नहीं हो रही है। शरीर की आवश्यकता न पूरी होने के कारण आलसी जीवन बन गया है। लोग हलचल करना भूल ही गए है। ज्यादा खाया हुआ खाना हमारे शरीर में वसा के फॉर्म में एकत्रित रहता है,उसिको ही हम मोटापा कहते है। दिन भर जो भी हम खाना खाते रहते है वह कैलोरी हम जलाए ही नही है। 


मोटापा कही बार कभी भी अकेले नहीं आता है। मोटापे के साथ कई और भी समस्याएं आती है। मोटापा सब बीमारियों का बेस है। जब आप ज्यादा से ज्यादा शरीर का काम करते है तभी मोटापा घटता है। लोग कई बार मोटापा हम कैसे पहचान सकते है इसके बारे में पूछते है। मोटापा किसी के भी शरीर को देखकर हम पहचान सकते है जैसे उस व्यक्ति का शरीर का मास बढ़ा हुआ होता है। हम जब डॉक्टर के पास जाते है तो वह हमारा BMI देखते है यानी की,बॉडी मास इंडेक्स। बॉडी मास इंडेक्स से व्यक्ति मोटापे के किस स्टेज पर है यह समझ में आता है। इसके अनुसार डॉक्टर उस व्यक्ति को जरूरी सलाह देते है। BMI अगर पच्चीस से तीस के बीच में हो तो, उस व्यक्ति को हम ओवरवेट कहते है। आठारा से चोबीस तक नॉर्मल माना जाता है। जिसका भी तीस से आगे निकलता है,वह ज्यादा ओवरवेट माना जाता है।


मोटापे के उपर कोई भी दवाई ज्यादा तर काम नही करती है। लोग कई बार बाजार से एलोपैथिक दवाएं लाते है,जिसपर मोटापा कम करे ऐसा लिखा होता है। जब हम ओबेस होने लगते है तो,लोगों से ज्यादा यही दवाएं हमे आधार देती है। इस कारण से आप आगे से एसी दवाइयां ना खरीदे। कई बार लोग मोटापे के साथ आयी हुई बिमारिया जैसे,डायबिटीज हो, बल्ड प्रेशर,पीरियड्स सही समय न आना,हाइपोथायरॉइडिज्म,खाते वक्त परेशानियां, हर्ट अटैक की संभावना,कैंसर और हड्डी का कमजोर होना इससे बहोत चिंतित रहते है। मोटे इंसान पर खुद से ज्यादा समाज के द्वारा बहोत प्रेशर डाला जाता है,इस कारण से कही मानसिक बिमारिया भी उत्पन्न होती है।


कई लोगों को रात–रात भर जागने की आदतें होती है,यह भी कुछ लोगों का मोटापे का कारण हो सकता है। कही बार मोटे व्यक्ति नॉर्मल इंसान के तरह ही खाते है,पर एसी कई आदतों से शरीर बढ़ने लगता है। शरीर की इंसुलिन के मात्रा पर भी मोटापा निर्धारित होता है। मैने आपको मोटापा क्या होता है,यह अभितक बताया है। मोटापे के समस्या को जानने से ज्यादा हमे मोटापे को कम किस तरह किया जाता है इसके बारेमें जानना होगा। 


कई बार हम योग के द्वारा मोटापे को मिटाने की कोशिश करते है। योग से ज्यादा महत्वपूर्ण आपका खाना तय करता है की,आपका मोटापा कम होगा या नहीं। कई लोग मोटापे से छूटने के लिए कई तरह की सर्जरी करते रहते है। आप सोचिए हर बार जब हमारा फैट बढ़ेगा तो सर्जरी तो सही नहीं हो सकती है। सभी लोगों को सर्जरी करना मुंकिन भी नहीं है। आप उन लोगों में से हो जिनका अपने खाने पर काबू नही रहता है तो, आपको उसे कम करना होगा नही तो बाद में कुछ खाने का मोका नही मिलेगा। ज्यादा मीठी चीजों को न खाए। ज्यादा से ज्यादा अपने रूटीन में हरी सब्जियां और फल का  सेवन करे। बाहर का खाना जैसे पिज्जा,बर्गर,समोसा,वड़ापाव,कचोड़ी और जलेबी इसको सबसे कम खाना है।


मैने आपको पहले ही बताया है की,मोटापे के उपर किसी भी दवाईयों का असर नहीं होता है। भारत में प्राचीन समय जैसे योग करते थे वही आज इसके उपर दवा है। सभिको आजकल सुबह ज्यादा समय नहीं मिलता है पर आपको शरीर के लिए आज से कुछ समय निकालना होगा। आपको हर रोज सुबह जल्दी उठना है और रात को जल्दी सोना है। लोग सुबह जल्दी उठकर पूरे तीन चार घंटे मोबाइल पर फालतू बिताते है। इस समय को बचाकर आप योग करिए। योग में आपको बहोत कुछ में नही बताऊंगा,बस आप पंधरा सूर्यनमस्कार कीजिए। बाकी शरीर में होने वाले बदलाव आपको येक महीने में नजर आएंगे। कोई भी चीज होने में समय लगता है,आप कुछ दिन में यह आदत बंद कर देंगे तो मोटापे के लक्षण फिर से दिखने लगेंगे। 


आशा है आपके कुछ प्रश्न के उत्तर आपको मिल गए होंगे। आपके और भी कोई प्रश्न है तो वह हमे पूछ सकते है। अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें क्यों की बाद में उपाय करने से अच्छा वह समय ही अपने ऊपर न आने दे।

Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने