🤩 क्या हम AdSense से ऑटो ब्लॉग्गिंग कर के पैसे कमा सकते हैं ?

💢आजकल लोग कोरोना के चलते तथा और भी कई वजहसे ऑनलाइन वर्किंग के तरफ आने लगे हैं। 


ऑनलाइन काम करना यह बहोत ही फायदे मंद हैं। आप जितना चाहो उतना पैसा आप ऑनलाइन काम करके कमा सकते हो। इस वक्त सबसे ज्यादा ऑनलाइन काम करने एक पद्धति बहोत ही फेमस हो रही हैं उसका नाम तो आपको पता ही हैं। 

💷अगर आपको पता नही है तो में आपको बतादूँ की,ऑनलाइन ब्लॉगिंग करना आज सबसे फेमस हो गया हैं। माना की इन सभी से अच्छा यूट्यूब ही हैं। कई लोग इतना अच्छा बोल नही पाते है तथा उनको प्राथमिक समय ब्लॉगिंग करते वक्त अच्छा फील होता हैं। यही से लोगों की जर्नी सुरु होती हैं। ब्लॉगिंग भी यूट्यूब जैसा ही हैं पर देखा जाए तो दोनों अपने आप मे अलग अलग है। 

जब आप ब्लॉग के लिए कंफर्टेबल होते हैं तब आप ब्लॉगिंग के करिअर में आते हैं। ब्लॉगिंग यह हम पार्ट टाइम और फुल टाइम भी कर सकते हैं। जब आप इसमें आकर बहोत सारी बाते सिखते हैं तब आपको ब्लॉगिंग के बारेमें बहोत पता चलता हैं।

जैसे की, ब्लॉग को हम गूगल पे कैसे रैंक करे ? हम ब्लॉग से ज्यादा से ज्यादा पैसे कैसे कमाएँ ? यह सभी बातें आप बहोत अच्छे से अपने ब्लॉग में इम्प्लीमेंट कर पाते हैं। इसमे फिर हमें seo के साथ भी बहोत सारी बाते सीखनी होती हैं। जब भी हम कई मात्रा में ब्लॉग पर कंटेंट डालते हैं तब वह कंटेंट गुगल अपने रिजल्ट्स में दिखाता हैं। 

इसके बाद जो भी लोग हैं वह सर्च करके हमारे वेबसाइट्स पर ज्याते हैं तथा किसी भी ब्लॉगर को ऐसे ट्रैफिक आता हैं। पर आपने कभी ये सोचा हैं,की यह जो ब्लॉग या साइट पर कंटेंट आता हैं वह कैसे तैयार होता हैं। सभी लोग अब कहेंगे की यह तो हमारा ही कंटेंट हैं जो की हम हमारे ब्लॉग पर लिखते हैं। 

पर आप जो कंटेंट देख रहे हो वह कंटेंट दूसरे का भी तो हो सकता हैं। मेरा मतलब आपको समझ मे आया ही होगा। में ऑटोब्लागिंग के बारेमे आप से बात कर रहा हूं। ऑटोब्लागिंग यह आजकल इतना पॉपुलर हो रहा हैं की बस कुछ सोचो ही मत। 

कोई भी यूट्यूब पर आकर बकता हैं की भी ऑटोब्लागिंग करो और लाखों पैसे कमाओ। पर आपको ऑटोब्लागिंग ही पता नही हैं तो मैं आपको बतादूँ की, ऑटोब्लागिंग यानी किसी और का कंटेंट हम अपने ब्लॉग पर पोस्ट करते हैं। 

जैसे आजकल न्यूज़ चैनल बहोत ही बढ़ रहे हैं इसके कारण जो भी न्यूज़ वाले चैनल हैं उनका कंटेंट कॉपी होता हैं। ऑटोब्लागिंग से हम किसी भी ब्लॉग या साइट पर जो भी पोस्ट पब्लिश होती हैं उनको हम अपने ब्लॉग पर भी ऑटोमैटिक उसी टाइम पर पब्लिश कर सकते हैं। देखा जाए तो यह एक प्रकार का झोल ही हैं। हम वह जो भी कंटेंट पब्लिश करते हैं वह सभी कंटेंट कॉपी किया होता हैं। कई लोग बोलते हैं,आप ऑटोब्लागिंग करो और आराम से पैसे कमाओ। वहाँ पोस्ट तो ऑटोमैटिक ही पब्लिश होंगी। 

इसमे हमारी मेहनत पूरी जीरो हैं। पर क्या यह ऑटोब्लागिंग वाले ब्लॉग्स बाद में सक्सेस होंगे ? यह आपका भी सबसे बड़ा प्रश्न होगा। देखा जाए तो यह ऑटोब्लागिंग का पूरा तरीका ही बहोत गलत हैं। 

ऐसे तरीके अपनाने से आपको आगे के बहोत नुकसान ही होगा। इसके कारण भी बहोत से हैं। एक फायदा तो इसका बहोत ही अच्छा हैं पर बाकी जो भी इससे नुकसान हैं वह बहोत बड़े हैं। सबसे पहले तो हमारे उपर बहोतसी कॉपीराइट की केसेस लगने की संभाव्यता रहती है। 

इसका आपके ब्लॉग पर बहोत बुरा असर होगा। अगर आपकी 100 पोस्ट क्वालिटी हैं और आगे की सभी ऑटोब्लागिंग से कमाई हुई हैं तो आपकी वह 100 पोस्ट भी कुछ काम की नही हैं। आपके साइट का खराब इम्प्रैशन गूगल पर पड़ेगा। गूगल भी नही चाहता हैं की, ऐसा कोई गलत काम न करे। 

पर अब कई लोग बोलते हैं की ऑटोब्लागिंग से बहोत ट्रैफिक आती है तथा इससे बहोत पैसे भी बनते हैं। यह सच हैं या झूट आपको यूट्यूब के माध्यम से भी पता चल जाएगा। इसका ट्रुथ ये है की यहां से हमे कुछ भी नही मिलता हैं। सिंगल डॉलर भी हमने कमाया होगा तो वह भी बहोत मुश्किल से। वह पोस्ट कोई नही पढ़ता हैं तथा गूगल तो हमारी वेबसाइट रैंक भी नही करता हैं। 

अगर इससे पहले आपके पास एडसेंस नही था तो, ऑटोब्लागिंग के बाद आपको वह एडसेंस भी नही मिलता हैं। जब आपके पास एडसेंस ही नही होगा तो आप क्या कमाओगे। तो यही यहाँ का सच हैं। आपको पूरी मेहनत से दिन ब दिन अपने ब्लॉग को तैयार करना हैंचाहे उसमे आपको कितने भी दिन लग जाये। 

यहां पैसे भी नही और ट्रैफिक भी नही और जहाँ से आप यह ब्लॉग्स ले रहे हो ऊसकी पेनल्टी भी आपको कुछ साल बाद लगेगी। यूट्यूब पर कई लोग है जो सिर्फ पैसों के लिए ही कुछ भी वीडियो बना रहे हैं। अगर आपको लगता हैं की ब्लॉगिंग इस तरीके से मुझे हमेशा पैसे कमाने है तो आप ऐसे कोई भी चक्कर मे न पड़े क्यो की इससे आपको इतना नुकसान होगा की आप फिरसे उभर ही नही पाओगे।जितना भी हो सके आप खुद से लिखने का प्रयास करे। जब आप लिखोगे,सीखोगे तभी आप इस फील्ड में सवर जाओगे। 

यहाँ ऐसा कोई शॉर्टकट नही हैं जो आपको रात में अमीर बनाता हो तथा जितने भी हमने शॉर्टकट लिए हैं वह हमें कभी न कभी गड्ढे में ही गिराते हैं। तो आपको अब पता चला होगा की,ऑटोब्लागिंग के क्या नुकसान हैं और हमे वह नुकसान कैसे भूगतने पड़ सकते हैं। 

इन सभीको छोड़कर उसका फायदा देखा जाए तो कुछ भी नही हैं।बस हमे ज्यादा मात्रा में ब्लॉग पर रखने के लिये कंटेंट मिल जाएगा। तो मेरी अडवाइस से आप यह न करे, करते भी हैं तो थोड़ा जानकर करे। 

जब हमे रूल्स पता होते हैं तब हम संभलकर चलते हैं। यहां पैसे भी कुछ नही मिलते हैं, इसके कारण आप डिमोटिवेट भी होजाओगे और आपका उसके बाद ब्लॉगिंग करने मन भी नही होंगा। आप जितना मेहनत करके करके कमा सकते थे उससे एक परसेंट भी इन तरीकों से आप कभी कमा नही पाओगे। आपको अगर इसी फील्ड में रहकर आसानी से पैसे कमाने हैं तो आपको किसी अच्छे टॉपिक पर काम करना होगा जैसे की कोई भी विषय जो आप बहोत ज्यादा पसंद करते हो। आपको जो भी करना बहोत पसंद हैं वही आप करिये चाहे वह कोई भी प्लेटफॉर्म हो। 

कोई यूट्यूब पर जाकर काम करता हैं तो कोई दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपनी स्किल शेअर करता है। कभी भी हमारा वर्क और हमारा नॉलेज ही हमारा स्टेटस बताती हैं। किसी भी सफलता का कोई भी बीच का यानी शॉर्टकट मार्ग कभी नही होता हैं। 

मुझे लगता हैं आप कुछ न कुछ समझ गए होंगे। अगर आपको यह पसंद आया तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं तथा उस घंटी को दबाकर सब्सक्राइब भी करे। आपका कोई ऐसा प्रश्न हो तो वह नीचे लीखिये मैं आपको उसका उत्तर जरूर प्रोवाइड करूँगा  इसको सभी के साथ शेयर भी करे तभी लोग थोड़ा बहुत इसको पढ़ेंगे और समझ पाएंगे।


Please do not enter any spam link in the comment box !

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने